तलाक की खबरों के बीच पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ वेकेशन पर गए अभिषेक बच्चन, फैन्स बोले- नजर ना लगे..

Abhishek Bachchan went on vacation dubai with wife Aishwarya rai: पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें काफी तेज थीं। दोनों किसी भी फंक्शन में नजर आते तो अकेले नजर आते अंबानी शादी में भी दोनों ने साथ में ना कोई तस्वीर खिंचवाई और ना ही दोनों एक साथ किसी भी इवेंट में नजर आए। इसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें आग की तरह फैलने लगीं थीं। लंबे समय तक ना तो ऐश्वर्या ने अपने तलाक पर कोई बयान दिया था और ना ही अभिषेक बच्चन ने, लेकिन कुछ समय पहले ही अभिषेक ने अपनी अंगूठी दिखाते दिए बताया था कि वह अभी भी शादीशुदा हैं।
दुबई वेकेशन पर गए ऐश और अभिषेक
लेकिन इसके बाद भी दोनों ना तो किसी वेकेशन पर दिखे और ना ही किसी इवेंट पर। वहीं इन तलाक की खबरों के बीच हाल ही में एक वीडियो दुबई एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ वेकेशन मनाकर लौट रहे हैं। जहां अभिषेक रेड कलर की स्वेट शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या ब्लैक कलर का वन पीस गाउन पहने दिख रही हैं। दोनों के साथ बेटी आराध्या भी दिखीं जो पिंक कलर के टॉप और जींस में नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ देख फैन्स को हुई तसल्ली
वहीं लंबे समय बाद दोनों को साथ में देख फैन्स को तसल्ली हुई है कि अब दोनों के बीच सब ठीक है। इस वीडियो को ऐश्वर्या राय के फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा लगता है सब सही है अब किसी की नजर ना लगे तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा दोनों की जोड़ी परफेक्ट है तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा यह पुराना वीडियो लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications