पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ करते हुए अभिषेक बच्चन ने घर की जिम्मेदारियां को लेकर रखे अपने विचार

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म घूमर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच इंटरव्यू के बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर अपने विचार रखे हैं और उनकी तारीफ करते हुए घर की जिम्मेदारियां को लेकर बात की है।

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बी-टाउन के पावर कपल हैं। भले ही दोनों अपनी लव लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं, लेकिन इंटरव्यूज में वे एक-दूसरे पर खुलकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, अभिषेक बच्चन ने अपने घर का राज खोलते हुए बताया है कि कैसे ऐश्वर्या राय ने पूरे घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है। उन्होंने कहा कि इतनी कामयाब होने के बावजूद ऐश्वर्या घर में एक साधारण जिंदगी जीती हैं।

अभिषेक बच्चन ने मीडिया के साथ बातचीत में ऐश्वर्या राय की प्रशंसा की और कहा- "कभी-कभी आप काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि आपको बिताने के लिए उतना वक्त नहीं मिल पाता है, जितना आप चाहते हैं। ऐश्वर्या घर की सारी जिम्मेदारी उठाती हूं और मैं उनसे प्यार करता हूं और उस चीज के लिए उन्हें धन्यवाद कहता हूं। वह सारा काम निस्वार्थ भावना से करती हैं। वह बहुत अच्छा काम करती हूं और मैं इसके लिए उनका बहुत आभारी हूं।"

अभिषेक बच्चन ने आगे खुलासा किया कि काम से वापस आने के बाद जब वह थक जाते हैं तो ऐश्वर्या शिकायत करने की बजाय उन्हें समझती हैं। बकौल एक्टर, "कभी-कभी आप काम से घर लौटते हैं और आप बहुत थक जाते हैं। तो उस वक्त आप उतना उत्साहित नहीं होते हैं, जितना होना चाहिए, लेकिन वह बतौर एक्ट्रेस इस बात को समझती हैं। हम बहुत नॉर्मल फैमिली हैं। हमें साथ समय बिताना बहुत पसंद है और जितना संभव होता है, हम नॉर्मल रहते हैं।"

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बहुत कम ही पार्टिज और सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं परंतु दोनों का रिश्ता काफी खास है, इसको दोनों कई बार बता चुके हैं। काम को लेकर बात करें त आखिरी बार ऐश्वर्या राय को 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था। वहीं, अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'घूमर' 18 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X