पब्लिक में पत्नी Aishwarya Rai के बाल संवारते दिखे अभिषेक बच्चन, VIDEO देख फैन्स बोले- सो रोमांटिक...

Abhishek Bachchan Aishwarya rai Romantic Video Viral: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड पावरफुल कपल में से एक हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या जब भी पब्लिक एरिया में नजर आते हैं फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। दोनों की फैन लिस्ट काफी लंबी है। दोनों की एक झलक देखने के लिए फैन्स लंबा इंतजार करते हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया ऐश्वर्या अभिषेक का वीडियो
दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी लाइमलाइट में रहते है। यही वजह से ही कि दोनों के फैन पेज पर भी जमकर वीडियोज़ शेयर किए जाते हैं जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आते हैं। दोनों के नए पुराने वीडियो भी चर्चाओं में रहते हैं। फिलहाल तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींच रहा है।
पत्नी के बाल ठीक करते दिखे अभिषेक
जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पैपराजी को पोज दे तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं, लेकिन ऐश्वर्या के बिखरे बाल देख अभिषेक बच्चन पोज़ रोक पहले ऐश्वर्या के बाल ठीक करते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं। दोनों के बीच का शानदार बॉन्ड फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। भले ही ऐश्वर्या और अभिषेक का यह वीडियो पुराना हो, लेकिन फैन्स का दिल जीत रहा है।
फैन्स ने की जमकर तारीफ
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है दोनों की जोड़ी बेस्ट है। वहीं दूसरे ने कहा- कपल हो तो ऐसा। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- हमेशा से दोनों की जोड़ी परफेक्ट थी फिर पता नहीं आज कल क्या हो गया है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- पब्लिक में पत्नी Aishwarya के बाल संवारते दिखे अभिषेक बच्चन VIRAL VIDEO
तलाक की अफवाहों पर लगा विराम
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थीं। दोनों के लेकर कई दावे भी किए जा रहे थे, लेकिन बाद में जब दोनों को नए साल के वेकेशन के लौटते देखा तब से इन अफवाहों पर विराम लग गया है।


Click it and Unblock the Notifications











