अपनी डेब्यू फिल्म में आतंकवादी का किरदार करने वाले थे अभिषेक बच्चन? मजेदार खुलासा!
जूनियर बी यानि अमिताभ बच्चन इस समय सभी के चहीते सितारों में से एक हैं लेकिन उनके डेब्यू को लेकर एक शानदार खुलासा इस समय हुआ है। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर करीना कपूर खान नजर आईं थीं। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की शुरुआत पहले किसी दूसरी फिल्म से होने वाली थी।
बॉलीवुड हंगामा की एक खबर की मानें तो पहली फिल्म में अभिषेक बच्चन एक आतंकवादी का किरदार करने वाले थे। रिपोर्ट में लिखा है कि एक फिल्म बन रही थी जो कि समझौता एक्सप्रेस पर आधारित थी।

हालांकि किसी कारणवश वो प्रोजेक्ट नहीं बना। समझौता एक्सप्रेस वो ट्रेन है जो कि भारत और पाकिस्तान के बीच चलाई जाती है। अभिषेक बच्चन को लेकर इस खबर का किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था।
हालांकि इस समय अभिषेक बच्चन काफी बड़े सितारे हैं और यशराज फिल्म्स की धूम सीरीज की सारी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में वो द बिग बुल में नजर आए थे जहां उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहा गया था।
ये फिल्म एक रियल लाइफ किरदार पर आधारित थी और शेयर मार्केट पर बेस्ड फिल्म थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी समय से उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही इसका ऐलान हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications