पापा की तरह भोजपुरी फिल्म में काम करना चाहते हैं अभिषेक

abhishek bachchan
अमिताभ बच्चन अब तक करीब तीन भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अब अपने पापा को देख छोटे बच्चन यानि अभिषेक भी भोजपुरी फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

खबर आई है कि अभिषेक अपने पिता अमिताभ के मेक अप मैन रह चुके दीपक सावंत की भोजपुरी फिल्म में दिखेंगे। दीपक सावंत ने बताया कि अभिषेक ने ही मुझसे पूछा कि मैंने उनको फिल्म में कोई भूमिका क्यों नहीं दी।

भोजपुरी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव खुद अभिषेक की तरफ से ही आया। मैं यही कह सकता हूं कि अभिषेक आने वाली भोजपुरी फिल्म का हिस्सा होंगे।

उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक राजनीति पर आधारित फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दो राजनेताओं की लड़ाई में कोई तीसरा नेता फायदा उठाता है।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी गंगा, गंगोत्री और गंगा देवी जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। दीपक सावंत ने यह भी कहा कि उनकी यह फिल्म आईपीएल टूर्नामेंट के बाद ही रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X