Shocking..पहला लुक आउट..शूटिंग के लिए निकली टीम और सुपरस्टार ने छोड़ दी फिल्म

By Shweta

अभिषेक बच्चन के फैन्स के लिए ये बुरी खबर भी हो सकती है। अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब अभिषेक बच्चन ने खुद घोषणा की थी कि वो जेपी दत्ता की फिल्म पलटन का हिस्सा हैं और फिल्म का पहला लुक भी शेयर किया गया था लेकिन अब अभिषेक बच्चन ने अचानक यह फिल्म छोड़ दी है।

जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'अभिषेक बच्चन अब पलटन का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने निजी कारणों की वजह से फिल्म छोड़ने का फैसला किया है। यह हम सभी के लिए काफी शॉकिंग न्यूज है क्योंकि अब हम लोगों को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा। फिल्म की पूरी टीम अब लदाख में पहुच चुकी है। हम बहुत जल्द अभिषेक बच्चन के रिप्लेसमेंट को तलाश लेंगे।

abhishek-bachchan-walks-out-of-jp-dutta-s-paltan

अभिषेक बच्चन के फैन्स लंबे समय से उनकी एक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी समय से अभिषेक बच्चन ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आते हैं और फैन्स उनसे सोलो फिल्म चाहते हैं। खैर वजह जो भी हो लेकिन उनके फैन्स के लिए ये काफी शॉकिंग खबर है।

अभिषेक बच्चन फिलहाल कई और प्रोजेक्ट पर बात कर रहे हैं और उम्मीद है कि वो कुछ और फिल्मों की घोषणा करेंगे लेकिन बड़ी बात ये है कि पलटन छोड़ना कहीं उनके करियर के लिए गलत फैसला साबित ना हो। पहले भी अभिषेक बच्चन ऐसी गलतियां कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X