Aishwarya Rai संग तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का वीडियो हुआ वायरल, बोले- 'एक पिता अपने बच्चे के लिए...'

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Video viral From KBC Set: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हैं। कई लोग तो ऐसा दावा भी कर रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं तो कई लोग अभिषेक बच्चन का नाम किसी और के साथ जोड़ रहे हैं।

ऐश्वर्या अभिषेक का तलाक है सुर्खियों में
हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो ऐश्वर्या और अभिषेक ही बता सकते हैं, लेकिन इन तलाक की खबरों के बीच दोनों के कई नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिस देख लोग भी इमोशनल हो गए हैं।

शो में अभिषेक बच्चन ने कही ये बात
अभिषेक बच्चन हाल ही में पिता अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक का प्रमोशन किया था। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने पिता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर लोग इस बयान को आराध्या बच्चन से जोड़ रहे हैं।

वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
वायरल हो रहे इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन कहते हैं- 'पा मझे नहीं पता कि यह कहने के लिए सही है या नहीं, लेकिन हम यहां बैठे हैं और अभी रात का 10 बज रहा है और सुबह 6:30 बजे मेरे पिता जी घर से निकल गए थे। जिससे की हम 8-9 बजे तक आराम से जाग सकें। इस पर कोई बात नहीं करता है कि एक पिता अपने बच्चे के लिए क्या करता है। वह जो करता है चुपचाप करता है।' आपको बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X