Abhishek Bachchan- 'ऐश्वर्या को काम करने दो, तुम आराध्या को संभालो'- कमेंट पर ऐसा था एक्टर का रिएक्शन?

अभिषेक बच्चन भी काफी बेबाक हैं और अक्सर देखा जाता है कि वो किसी तरह का बयान देते हैं तो वो चर्चा में आ जाता है। हालांकि हाल ही में एक यूजर ने अभिषेक को एक ऐसी सलाह दे डाली है जो कि वायरल है और अभिषेक बच्चन ने इसपर रिप्लाई किया है।
जी हां, यूजर का कहना था कि ऐश्वर्या राय बच्चन काम करें और अभिषेक बच्चन आराध्या को संभालें। दरअसल अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 पर अपनी बात रखी थी और लिखा था, "#PS2 शानदार है!!! अभी शब्दों के नुकसान पर। इतना अभिभूत। पूरी टीम और बाकी कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। और इसलिए, श्रीमती पर गर्व है।''
बता दें कि इस फिल्म के एक दमदार किरदार में ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैँ। इसी पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, ''आपको करना चाहिए कि अब उन्हे और फिल्में साइन करने दो और तुम आराध्या का ख्याल रखना।''
इसके तुरंत बाद अभिषेक ने जवाब दिया, "उसे साइन करने??? महोदय, उसे निश्चित रूप से कुछ भी करने के लिए मेरी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। विशेष रूप से वो काम जिसको वो प्यार करती है।''
जैसे ही उन्होने ये जवाब दिया तो बयान खबरों का हिस्सा है और लोगों को अभिषेक की ये बात काफी पसंद आई है। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन काफी शानदार बॉंड एक दूसरे के साथ साझा करते हैं और कभी भी ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिला है कि अभिषेक बच्चन ने किसी तरह से ऐश को शादी के बाद सपोर्ट नहीं किया है। हालांकि वो खुद ही फिल्मों में काफी कम एक्टिव हो गईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications