हाथ की सर्जरी के बाद फिल्म शूटिंग पर वापस पहुंचे अभिषेक बच्चन- कहा, 'मर्द को दर्द नहीं होता', शेयर की तस्वीर
पिछले दिनों फिल्म के सेट पर अभिषेक बच्चन के हाथ में चोट आई थी और उनका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें भी मीडिया में चल रही थी। अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन भी अस्पताल का दौरा करते दिखे थे। बहरहाल, अब अभिनेता ने खुद एक पोस्ट शेयर फैंस को सब जानकारी दी है और बताया कि उनके हाथ ही सर्जरी हुई है और अब वो वापस फिल्म के सेट पर चेन्नई पहुंच चुके हैं।
अभिषेक बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हाथ में प्लास्टर चढ़ाए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक सा लंबा पोस्ट लिखकर अपने स्वास्थ्य की अपडेट दी है।

अभिषेक बच्चन ने लिखा, "बीते बुधवार को चेन्नई में मेरे साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक दुर्घटना हुई थी। मेरे दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत हुई तो तुंरत चेन्नई से मुंबई आ गया।"
वह आगे लिखते हैं, "सर्जरी हो गई है और सब फिक्स कर दिया गया है। अब मैं वापस चेन्नई फिल्म की शूट पर लौट चुका है। वो कहते हैं ना कि शो मस्ट गो ऑन। और जैसा कि मेरे पापा ने कहा था, 'मर्द को दर्द नहीं होता! ओके, ओके, ओके थोड़ा दर्द तो होता है।"
अभिषेक बच्चन अपने पोस्ट में अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए आगे लिखते हैं , "आपकी शुभकामनाओं और जल्द से जल्द स्वस्थ होने वाले मैसेज के लिए आप सभी का थैंक्स।"
अभिनेता की पोस्ट पर बॉबी देओल, रितेश देशमुख, जोया अख्तर, जेनेलिया डिसूजा समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स और फैंस कमेंट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो अभिषेक बच्चन 'बॉब बिस्वास' और 'दसवीं' में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications