..................... abhishek bachchan twitter account says i love katrina kaif - Hindi Filmibeat

अभिषेक ने खुलेआम इस हीरोईन से कहा I LOVE U, सलमान और ऐश्वर्या हुए नाराज

By Salman

बच्चन परिवार को हमेशा से समस्याओं से बचते हुए देखा जाता है। ये परिवार कभी किसी के खिलाफ कुछ नहीं बोलता है और कंट्रोवर्सी से कोसो दूर रहता है। अभिषेक बच्चन को हमेशा एक अच्छे बेटे और पति के रूप में देखा जाता है उनकी भी चर्चाएं बहुत कम नजर आती है।

लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया है जो उनके लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसको देखकर ऐश्वर्या तो नाराज होगी ही उसके अलावा सलमान खान को भी गुस्सा आ सकता है।

abhishek bachchan, kaitrina kaif, salman khan, aishwarya rai, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ, सलमान खान, ऐश्वर्या राय

अब आप सोच रहे होगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया जिससे ये दोनो अभिषेक से नाराज हो सकते है। आपको बतातें है कि हाल ही में अभिषेक बच्चन ने खुलेआम ट्विटर पर सलमान की कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ को आइ लव यू लिखकर पोस्ट किया है।

अभिषेक बच्चन ने इसके अलावा सलमान और कैट के गाने माशाअल्लाह को भी ट्वीट किया है। इसके बाद से ट्विटर पर हलचल मची हुई है कि ऐसा अभिषेक ने आखिर क्यों किया। इस तरह से अभिषेक ने पहले कभी भी किसी अदारकारा को खुलेआम ट्विटर पर अपने प्यार का इजहार करते हुए नही देखा है पर इस बार अभिषेक बच्चन ने कैटरीना को आई लव यू बोल दिया।

चौकिए मत हम आपको इसकी सच्चाई बताते है दरअसल जूनियर बच्चन का ट्विटर एकाउंट किसी ने हैक कर लिया है और वो ही इस तरह के ट्वीट कर रहा है। पिछले कई दिनों से अभिषेक इस बात को लेकर परेशान है और इसकी शिकायत भी कर चुके है।

लेकिन अगर ऐसा कुछ ना हुआ और ये पता चला कि अभिषेक ने इस पोस्ट को खुद किया है और उनका एकाउंट हैक नही हुआ है तो अभिषेक को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सबसे पहले तो अभिषेक की क्लास ऐश्वर्या राय लगाएंगी तो इसके बाद उनको सल्लू भाई के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। इन दिनो एकाउंट हैक के कई मामले सामने आ रहे है और इसकी कंपलेन के बाद भी ये थमने का नाम नहीं ले रहे है।

इस बार इसके शिकार जूनियर बच्चन हो गए है। हाालंकि इस बात को लेकर अभी तक ऐश की कोई भी प्रतिक्रिया नही आई है। अगर अभिषेक का एकाउंट हैक हुआ है तो हम ये कह सकते है अभिषेक एक बहुत बड़ी मुसीबत से बचकर निकले है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X