..................... Abhishek Bachchan turns 37 today, Abhishek Bachchan is sporting a brand new physique | आराध्या ने कहा हैप्पी बर्थ डे पापा - Hindi Filmibeat

आराध्या ने कहा हैप्पी बर्थ डे पापा

आज बॉलीवुड के जूनियर बी 37 साल का हो गये हैं। जी हां आज आपके अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। संजिदा किस्म के खूबसूरत अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मना रहे हैं जहां आज उनके जन्मदिन पर उनके केवल करीबी मित्र शामिल होंगे वहीं दूसरी ओर आज उनका बर्थडे केक उनकी बेटी आराध्या भी खा सकती है। जिसके कारण निश्चित तौर पर उनका बर्थ आज काफी स्पेशल हो गया है।

पिछले 12 सालों से हिंदी फिल्म जगत की सेवा कर रहे अभिषेक बच्चन ने जेपी दत्ता की फ्लॉप फिल्म रिफ्यूजी से साल 2000 में बॉलीवुड में कदम रखा था। लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद जूनियर बी ने मणिरतनम की सुपर-डुपर हिट फिल्म 'गुरू' दी जो कि भारतीय सिनेमा की माइल स्टोन बन गयी।

हाल ही में अभिषेक बच्चन को उनकी हिट फिल्म बोल बच्चन के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमिक हीरो का स्क्रीन अवार्ड मिला है। इसलिए वो बहुत जल्द फिर से कॉमेडी मूवी में नजर आने वाले हैं।

मंझे हुए कलाकारों के बेटे अभिषेक बच्चन की शख्सियत एक आदर्श बेटे, लविंग हसबैंड, केयरिंग बर्दर की है जो कि अपने पापा की तरह अपनी बेटी के लिए आयडल बनना चाहते हैं। संस्कारों और परंपराओं में भरोसा रखने वाले अभिषेक बच्चन इन दिनों खास बिजी हैं।

उनकी इस साल प्रदर्शित होने वाली फिल्में हैं लेडीज एंड जैनटेलमैन, दोस्ताना 2, धूम 3 और डिपार्टमेंट। जिसमें सबसे पहले धूम 3 का प्रदर्शन होगा। जिसमें उनके साथ पहली बार आमिर खान काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के इस लविंग स्टार और घर-घर में सरजी कहे जाने वाले मिस्टर अभिषेक बच्चन को वनइंडिया परिवार भी ढेर सारी शुभकामनाएं देता है।

आप भी अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते गैं। अपनी विशेज नीचे कमेंट बॉक्स में लिखिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X