..................... Abhishek Bachchan turns 34 today | अभिषेक बच्चन का 34वां बर्थ डे आज - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन का 34वां बर्थ डे आज

By Neha Nautiyal

Abhishek Bachchan
5 फरवरी भले ही बाकी लोगों के लिए आम दिन की तरह हो मगर बच्चन परिवार के लिए ये दिन बेहद खास है और हो भी क्यों ना आज ही के दिन बच्चन जूनियर यानी अभिषेक बच्चन का जन्मदिन जो है।

अपने जन्मदिन के दिन अभिषेक अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं मगर इस साल वो 'प्लेयर्स' फिल्म की शूटिंग के लिए न्यूजीलैंड मे हैं। अभिषेक ने साल 2000 में जे पी दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

अभिषेक को मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' और 'गुरु' से पहचान मिली। इन फिल्मों में अभिषेक की अदाकारी को काफी सराहा गया। अभिषेक के खाते में बंटी और बबली, दोस्ताना, दस और धूम जैसी हिट फिल्में भी शामिल हैं। अभी तक अभिषेक कुल 30 फिल्में कर चुके हैं और फिल्म 'पा' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।

ये साल अभिषेक के लिए बेहद अहम साबित होना वाला है क्योंकि इस साल उनकी छ से सात फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। जिसमें दम मारो दम, बोल बचन, प्लेयर्स, लेडीज एंड जैनटेलमैन, दोस्ताना 2, धूम 3 और डिपार्टमेंट शामिल हैं। हमारी तरफ से अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X