..................... Abhishek Bachchan took off his engagement ring, Aishwarya Rai reached Bachchan house Amidst divorce rumour - Hindi Filmibeat

तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने उतारी सगाई की अंगूठी, उदास चेहरे के साथ जलसा पहुंचीं ऐश्वर्या राय

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai reached Bachchan house Amidst divorce rumour: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की इन दिनों तलाक की खबरें काफी तेज हैं। बता दें कि कपल ने साल 2007 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों की शादी में केवल खास मेहमान और दोस्त ही शामिल हुए थे दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं, लेकिन अब दोनों की शादी में दरार पड़ती नजर आ रही हैं। जब से दोनों को अंबानी वेडिंग में अलग-अलग नजर आए और जिस तरह बच्चन परिवार ने ऐश्वर्या को इग्नोर किया उसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें काफी तेज हो गईं।

अभिषेक के हाथ में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी
कुछ समय पहले ही अभिषेक बच्चन ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए यह बताया था कि वह अभी भी शादीशुदा हैं, लेकिन हाल ही में जब उन्हें पब्लिक एरिया में देखा गया तब उनकी उंगली में उनकी सगाई की अंगूठी नहीं थी। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या को लेकर बच्चन हाउस यानी कि जलसा लेकर जा रही हैं।

उदास चेहरे के साथ जलसा में दिखीं ऐश्वर्या राय
इस दौरान ऐश्वर्या का चेहरा उदासी से भरा नजर आ रहा है। वहीं आराध्या भी स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद अब फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हुआ सब ठीक तो है ना तो वहीं दूसरे ने कहा- अभिषेक की उंगली में अंगूठी नहीं है और उधर ऐश्वर्या इस तरह जलसा में कुछ समझ नहीं आ रहा है। वहीं तीसरे फैन ने कहा- यह अच्छा इशारा भी हो सकता है और बुरा भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X