..................... Abhishek Bachchan to be awarded with the Leadership in Cinema Award at IFFM 2022 | अभिषेक बच्चन को IFFM 2022 में 'लीडरशिप इन सिनेमा' अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन को IFFM 2022 में 'लीडरशिप इन सिनेमा' अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

अभिनेता अभिषेक बच्चन मेलबर्न 2022 के 13वें भारतीय फिल्म समारोह में शामिल होंगे, जहां उन्हें लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड्स से सम्मानित किया जाने वाला है। अभिषेक बॉलीवुड में अपने सफर और सिनेमा की विविधता के बारे में भी खास बात करेंगे। अभिषेक को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर दसवीं नामक एक सामाजिक कॉमेडी में देखा गया था, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी।

अभिनेता ने जेपी दत्ता के रोमांटिक ड्रामा, रिफ्यूजी (2000) से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस साल अभिषेक ने भारतीय सिनेमा में 22 साल पूरे कर लिये हैं। उन्होंने युवा, बंटी और बबली, सरकार, लूडो जैसी फिल्मों में अपने दमदार प्रदर्शनों से खूब तारीफें पाई हैं।

abhishek-bachchan-to-be-awarded-with-the-leadership-in-cinema-award-at-iffm-2022

अभिषेक कहते हैं, "मैं मेलबर्न में सिनेमा का जश्न मनाने का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मुझे IFFM द्वारा आमंत्रित किया गया है और एक ऐसे उत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं जो वास्तव में भारतीय सिनेमा और उसकी जादुई असर से प्रभावित है। उनके लिए मुझे लीडरशिप इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित करना वास्तव में मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं जूरी और IFFM की टीम का आभारी हूं। अपने साथियों के साथ भारतीय गौरव और भारतीय कॉन्टेंट का जश्न मनाने के लिए दूसरे देश में होना कुछ ऐसा है जो मैं वास्तव में इसकी प्रतीक्षा कर रहा हूं।"

IFFM 12-20 अगस्त 2022 तक होगा। महामारी के बाद, यह पहली बार अपनी भौतिक इवेंट के साथ लौट रहा है, क्योंकि 2020 और 2021 को वर्कुअली किया गया था। यह सबसे बड़े भारतीय फिल्म समारोहों में से एक है जो भारत के बाहर होता है और ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियन सरकार द्वारा समर्थित एकमात्र भारतीय फिल्म समारोह भी है। इस कार्यक्रम में करण जौहर, अनुराग कश्यप, शेफाली शाह, वाणी कपूर जैसे बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X