मुंबई में पड़ी सर्दी, अभिषेक को आया मजा...

आखिरकार हमें सर्दी मिल ही गई, इसके लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ा। मुंबई में 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान ठंड का अहसास दिलाता है।
इन दिनों धूम 3 की सफलता से खासे खुश अभिनेता अभिषेक बच्चन फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और सोनू सूद हैं।
अभिषेक बच्चन की फिल्म धूम 3 ने भले ही 500 करोड़ कमा लिया है लेकिन फिल्म का सारा क्रेडिट आमिर खान लूटकर ले गये।
बावजूद इसके फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने बेटे अभिषेक की तारीफ की थी और कहा कि अभिषेक की एक्टिंग में निखार आ गया है जो कि उनकी मेहनत औऱ लगना का परिणाम है। इसके लिए वह बधाई और तारीफ के हकदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications