'द बिग बुल' का ट्रेलर रिलीज, महाघोटाले को लेकर अभिषेक बच्चन हाजिर- अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
"इस देश में हम कुछ भी कर सकते हैं, पुलिस को रिश्वत दे सकते हैं, मीडिया को धमका सकते हैं, कुछ भी कर सकते हैं। बस एक रूल है पकड़े नहीं जा सकते।" इस तंज भरे डायलॉग के साथ शुरू होता है अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज की फिल्म द बिग बुल का ट्रेलर। इस ट्रेलर को देख आप समझ सकते हैं कि आपको अजय देगवन द्वारा प्रोड्यूस फिल्म द बिग बुल में किस लेवल का स्कैम देखने को मिलेगा।
अभिषेक बच्चन का एकदम डिफ्रेंट रोल इस फिल्म में देखने को मिला है। वह मूछों के साथ इनसाइडर ट्रेडिंग पर बनी इस फिल्म में अहम किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह देश का पहला बिलिनेयर बनने का सपना देखते हैं। इसके लिए वह किस हद का घपला करने के तैयार हैं।

शेयर बाजार और इनसाइडर ट्रेडिंग पर बनी द बिग बुल में दिखाए गए स्कैम को अब तक के सबसे बड़े यानी मदर ऑफ ऑल स्कैम बताया जा रहा है। बता दें अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज के अलावा द बिग बुल में सोहम शाह, निखिल दत्ता, वरुण शर्मा, चंकी पांडे, कुमुद मिश्रा और लेखा प्रजापति मुख्य भूमिकाओं में हैं।

द बिग बुल फिल्म
अजय देवगन को आप लगातार द बिग बुल का प्रमोशन करते देख रहे होंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनके अलावा आनंद पंडित, विक्रांत शर्मा और कुमार मंगत पाठक ने इसे प्रोड्यूस किया है।

किस पर आधारित है द बिग बुल फिल्म
द बिग बुल एक बायोग्राफिकल क्राइम-थ्रिलर है जो स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इसमें लीड रोल में अभिषेक बच्चन है। हर्षद मेहता ने देश के भ्रष्टाचार और बैंकिंग सिस्टम की कमज़ोरियों का फायदा उठाते हुए 4025 करोड़ का घोटाला किया था। जिसके बाद उनके इस महाघोटाले का पर्दाफाश पत्रकार सुचिता दलाल ने किया था।

स्कैम 1992 से क्या जीत पाएगी
द बिग बुल की तुलना लगातार हसंल मेहता के निर्देशन में बनी वेब सीरीज स्कैम 1992 से की जा रही है। क्योंकि दोनों का विषय सेम है। बिग बुल को भी 1992 घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। इसका मतलब ये है कि द बिग बुल की कहानी की ही तुलना फैंस जरूर करेंगे। अब क्या अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग इस सीरीज पर भारी पड़ेगी कि नहीं ये फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

कब और कैसे होगी रिलीज
बता दें अभिषेक बच्चन की द बिग बुल डिजनी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर 8 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
48 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी है सबसे सेक्सी स्टार, हॉट वर्कआउट VIDEO से किया साबित-VIRAL


Click it and Unblock the Notifications











