First LOOK: "द बिग बुल" से अभिषेक बच्चन की पहली झलक- रिलीज डेट की हुई घोषणा

अजय देवगन द्वारा निर्मित और अभिषेक बच्चन स्टारर अगली फिल्म 'द बिग बुल' का नया पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने वाली है। अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी कर रहे हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में अभिषेक की दमदार झलक है और टैग लाइन दिया गया है- द मैन हू सोल्ड ड्रीम्स तो इंडिया.. बता दें, इस फिल्म की कहानी इंडियन स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता पर आधारित है।

The Big Bull

हर्षद मेहता स्‍कैम 1990 और 2000 के बीच हुआ था और इसने पूरे फाइनेंशियल मार्केट को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में हर्षद के खिलाफ कई क्रिमिनल चार्ज लगे थे और उसे चार मामलों में दोषी ठहराया था। उसकी 2001 में 47 की उम्र में मौत हो गई थी। उसे 'बिग बुल' कहा जाता था क्‍योंकि उसने स्‍टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था। अभिषेक जिस हर्षद का रोल निभा रहे हैं, उसे 'स्‍टॉक मार्केट का अमिताभ बच्‍चन' कहा जाता था।

कहीं ना कहीं इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अभिषेक बच्चन इस तरह के किरदार में पहले भी सराहे गए हैं। फिल्मों की बात करें तो 'द बिग बुल' के अलावा, जूनियर बच्चन रेड चिलीज की फिल्म 'बॉब बिस्वास' और अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' में दिखाई देने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X