28 दिन बाद अभिषेक बच्चन ने दी कोरोना को मात, शेयर किया पावरफुल मैसेज
एक्टर अभिषेक बच्चन ने आखिरकार कोरोना को मात दे दी है। अभिषेक बच्चन पिछले 28 दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे। हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशी को जाहिर किया और बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब वह इस संक्रमण से एकदम दूर हैं। साथ ही अभिषेक बच्चन ने पॉवरफुल पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया।
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा, वादा वादा ही होता है। आज मेरी कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैंने आप सभी से कहा था न मैं इसे मात दे ही दूंगा। शुक्रिया सभी शुभचिंतकों का जिन्होंने मेरे और मेरे परिवार के लिए लगातार प्रार्थना की और हमारी सलामती की कामना की। मैं अस्पताल के डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त करता हूं। नानावती अस्पताल के सभी डॉक्टर व नर्सों का स्टाफ का शुक्रिया जिन्होंने इस लड़ाई में मदद की। धन्यवाद।
Recommended Video
Abhishek Bachchan का कोरोना टेस्ट आया negative, घर जाने पर कही ये बात | FilmiBeat


Click it and Unblock the Notifications