'जो कुछ भी बचा है, उसको मत मारिए..' अमिताभ बच्चन ने अभिषेक से क्यों कही ये बात? बेटे ने मारा था ये ताना!

Abhishek Bachchan Taunt Amitabh Bachchan- अमिताभ बच्चन के परिवार में वैसे तो सबकुछ काफी व्यवस्थित चलता था लेकिन कुछ समय से उथल पुथल मची हुई है।
इस वक्त जो खबरें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर आ रही हैं वो काफी हैरान करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि जल्दी ही दोनों इसका आधिकारिक ऐलान करेंगे। लेकिन इस बीच अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन अपने पिता को ताना मारते दिख रहे हैं।
वीडियो में अभिषेक बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मौजूद हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो कपड़ों और जूतों को लेकर पिता को ताना मार रहे हैं लेकिन काफी प्यार से वो ऐसा कर रहे हैं।
क्या बोले अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने कहा, ''दादा जी ने कहा था कि जब बेटे के पैर में पिता का जूता आने लगे तो वो बेटा नहीं रह जाता दोस्त बन जाता है। मैने कहा भैया मेरी तो चांदी हो गई क्योंकि इनके सारे जूते मैं पहनने वाला हूं। मैं भी आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं कि जिस आपके पिताजी आपके हुडी, जींस, शॉक्स, टीशर्ट सबकुछ पहनना शुरु कर दें तो मेरे क्या बन जाएंगे? ये आप मुझे बताइए। बहुत अच्छे जूते पहने हैं आपने, ये हैं किसके?'' अमिताभ बच्चन कहते हैं, ''जो कुछ भी छोटा मोटा हमारे पास बचा हुआ है, उसको भी मत मार दीजिए।''
वायरल है वीडियो
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी का कहना है कि, ''ऐसे निम्रत कौर को ऐश्वर्या भी एक दिन ताना मारेगी।''
किसी ने कहा कि, ''तलाक की अफवाहें फर्जी दिख रही हैं।'' एक ने लिखा, ''क्या चल रहा है इनके घर में।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन किसी ने इसका जवाब नहीं दिया है। देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications