मनमर्जियां का पहला लुक वायरल, पंजाबी दूल्हा-दुल्हन बने नजर आए अभिषेक और तापसी
अभिषेक बच्चन के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म मनमर्जियां का इंतजार है। काफी समय से अभिषेक बच्चन फिल्मों से दूर है और फिल्म मनमर्जियां से वापसी कर रहे है। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभिषेक ने इसके रैप पार्टी की फोटो भी शेयर की थी।
हाल ही में अभिषेक बच्चन की इस फिल्म के पूरे स्टारकास्ट की एक फोटो वायरल हो रही है और इस फोटो में अभिषेक बच्चन दूल्हे और तापसी पन्नू दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे है। जीं हां दरअसल ये फिल्म का पहला लुक है जो कि शेयर किया गया है और अभिषेक बच्चन पगड़ी पहने काफी अच्छे लग रहे है।

इसके अलावा भी एक फोटो वायरल हो रही है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रही है। अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू पंजाबी दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में काफी अच्छे लग रहे है।
लोगों ने इस फोटो को देखकर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है और फिल्म के लिए लोग इस फोटो से अंदाजे भी लगाना शुरु कर चुके है कि आखिर फिल्म कैसी होगी।
बता दे कि फिल्म की शूटिंग काफी समय से कश्मीर में चल रही थी और अब इस फिल्म का पहला लुक सबके चेहरे पर एक स्माइल लेकर आ रहा है। इस फिल्म में आपको कई लीजेंड्री अभिनेता भी देखने को मिलने वाले है।
अभिषेक बच्चन ने बात करते हुए बताया था कि वो कश्मीर को काफी पसंद करते है और अक्सर वो यहां पर तब आया करते थे जब उनके पिता और लीजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग किया करते थे।
उन्होने कहा कि ये सच है कि धरती में अगर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर में ही है। अभिषेक बच्चन ने कश्मीर की सुंदरता की जमकर तारीफ की और कहा कि ये सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
इसके अलावा कश्मीर के बारे में बोलते हुए अभिषेक कहते है कि उन्होने पिछले कई सालो में देखा है कि लोग यहां पर शूटिंग करना पसंद करते है और ये शूटिंग के मामले में ट्रेंडिंग में चल रही जगह है।
अभिषेक बच्चन ने फिल्म रिफ्यूजी से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी और कई हिट फिल्में भी दी। उसके बाद अभिषेक को उनके पिता से कंपेयर किया जाने लगा जिसके बाद से अभिषेक बच्चन काफी बुरे वक्त से भी गुजरे। हो सकता है ये फिल्म अभिषेक लिए नए रास्ते खोले।


Click it and Unblock the Notifications