अभिषेक को ऐश ने दिया सरप्राइज

अभिषेक ने प्लानिंग की है कि कुछ दिनों के लिए कम से कम वह अपनी पत्नी के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं। इसके बाद फिर से वह दोबारा शूटिंग में व्यस्त हो जायेंगे। अभिषेक ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन ऐश्वर्य ने भारतीय मीडिया से कहा है कि मैं वाकई अभिषेक को सरप्राइज देना चाहती हूं और कुछ वक्त हम दोनों साथ गुजारना चाहते हैं, क्योंकि हम कई महीनों से एक साथ नहीं गये।
उन्होंने यह भी कहा कि हर साल तो हम साथ में कान जाते थे, लेकिन इस बार अभिषेक इसमें भी व्यस्त हैं। इसलिए सिर्फ यही एक मौका हो सकता था। जब हम दोनों कुछ दिनों के लिए साथ जा सकेंगे। सो वह बेहद खुश हैं और उन्होंने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications