अभिषेक बच्चन ने किया अन्ना हजारे का समर्थन

अभिषेक बच्चन ने अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन अपनी एक फिल्म के प्रचार के सिलसिले में कहा कि वे ऐसे राष्ट्रहित के काम लगे एक्स, वाई या जेड हर एक का समर्थन करेंगे। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि कल से मुम्बई में शुरू हो रहे अन्ना हजारे के अनशन के दौरान वह फिल्म नगरी में नहीं रह पायेगे।
क्योंकि उनके शूटिंग और फिल्म प्रचार के बहुत से कार्यक्रम लगे हुए है। साथ ही वो उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में वह भाग नहीं ले रहे हैं।
आपको बता दें कि अमिताभ उत्तर प्रदेश के ब्रांड अम्बेस्डर रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने बढ़ चढ़कर उत्तर प्रदेश का प्रचार किया है। लेकिन अभिषेक ने कहा कि वो किसी भी चुनाव कैम्पेन का हिस्सा नहीं बनेंगे और फिल्म के लिए प्रचार करना चुनावी प्रचार से पूरी तरह अलग होता है।


Click it and Unblock the Notifications











