नये मेहमान का नाम सोचने में व्यस्त है बच्चन परिवार

अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा है, हम अभी तक बेटी का नाम सोच नहीं पाये हैं। हर कोई बस नाम ही सोचने में व्यस्त रहता है। आप सबने हमें नाम सुझाया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि हम जल्द ही कोई नाम सोच लेंगे।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन 16 नवंबर को माता पिता बने। परिवार ने अभी तक बेटी का नाम नहीं सोचा है। वैसे अभिषेक बच्चन ने काफी पहले ही अपने फैन्स से बेटी के नाम के लिए सुझाव मांगे थे। जवाब स्वरूप इनके पास कईयों ने नाम सुझाए मगर लगता है कि इतने सारे नामों के बीच बच्चन परिवार ही उलझ कर रह गया है।
दादा अमिताभ ने कुछ समय पहले यह लिखा था कि अभिषेक और ऐश बेटी का नाम अंग्रेजी के 'ए'लेटर से रखना चाहते हैं।
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय बच्चन ट्विटर twitter


Click it and Unblock the Notifications