ऐश्वर्या राय के सरनेम हटाने के बाद चर्चा में आया अभिषेक बच्चन का बयान, बोले- जोरू का गुलाम...

Abhishek Bachchan Statement viral: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर खास चर्चाओं में हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कभी अभिषेक का रिश्ता एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ जोड़ा जाता है तो कभी बताया जाता है कि ऐश्वर्या अब बच्चन फैमिली के साथ नहीं रहती हैं।
वायरल हो रहा है अभिषेक का बयान
खैर जो भी दावे किए दा रहे हों, लेकिन अभी तक दोनों ने ही इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। फिलहाल तो ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए हैं।
जोरू का गुलाम होना चाहिए...
दरअसल अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें वह सभी को जोरू का गुलाम बनने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। खैर इस मामले में उन्होंने ऐश्वर्या का नाम तो नहीं लिया, लेकिन वह पत्नी को लेकर कई गंभीर बातें करते नजर आ रहे हैं। दरअसल रविवार को एक इवेंट में गए अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म और फिल्म के डायरेक्टर को लेकर बातें करते हैं कि पर्दे पर वही चीज दिखाई जाती है जो डायरेक्टर चाहते हैं।
हर एक को पत्नी की बात माननी चाहिए
हम तो एक कठपुतली की तरह हैं जो और जैसा कहा जाता है बस वैसा कर दिया जाता है। हमें तो बस अपना काम करना होता है जैसा दिया जाता है। अभिषेक आगे कहते हैं कि एक फिल्म का डायरेक्टर पत्नी से कम नहीं होता। हम लोगों के पास उनकी बात को मानने के अलावा कोई दूसरी विकल्प नहीं होता है। हर एक को अपनी पत्नी की बात माननी ही चाहिए। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान के बात तो फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले ऐश्वर्या के सरनेम हटाने की बात भी काफी सुर्खियों में आई थी।


Click it and Unblock the Notifications