VIRAL: तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान, बोले- मैं लकी हूं कि पत्नी ऐश्वर्या...

Abhishek Bachchan statement came Amid divorce rumours with Aishwarya: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।
जी हां, लंबे समय से यह अफवाह उड़ रही थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग होने जा रहे हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन ने हाल ही में बयान दिया है जिसे सुन लग रहा है कि दोनों के बीच सब ठीक है।
द हिंदू से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के बारे में कई बातें साझा कीं। इसी के साथ ही उन्होंने अपने ऐश्वर्या और बेटी आराध्या बच्चन के बॉन्ड को लेकर भी बात की है।
जया बच्चन ने क्यों छोड़ा था काम
इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन कहते हैं कि मां जया बच्चन के बलिदान की बदौलत उन्हें बचपन में कभी भी अकेलापन महसूस नहीं हुआ। बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरियां बना ली थीं। अभिषेक आगे कहते हैं कि मेरी मां ने मेरे पैदा होते ही इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था क्योंकि वह बच्चों के साथ समय बिताना चाहती थीं। उन्होंने कभी भी हमें ये कमी महसूस नहीं होने दी कि पिता जी आसपास नहीं हैं।
मैं लकी हूं कि ऐश्वर्या...
इसके बाद अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय को लेकर भी एक बड़ी बात कह देते हैं। अभिषेक ने कहा- 'मेरे घर में मैं बहुत लकी हूं कि मुझे फिल्म करने के लिए बाहर जाने का मौका मिलता है और मैं जा इसलिए पाता हूं क्योंकि मुझे पता है कि ऐश्वर्या आराध्या के साथ घर पर हैं और मैं इसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि बच्चे इसे स्थिति को इस तरह से देखते हैं। वह आपको थर्ड पर्सन के रूप में नहीं बल्कि वह आपको फर्स्ट पर्सन के रूप में ही देखना चाहते हैं।'
महिलाओं का सम्मान करते हैं अभिषेक
अभिषेक आगे कहते हैं कि वह माताओं और महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। क्योंकि वह जो करती हैं वह कोई और नहीं कर सकता, लेकिन पुरुष इन चीजों को चुपचाप करते हैं। क्योंकि वह यह नहीं जानते कि उसे व्यक्त कैसे करना है। ये एक प्रकार का दोष है जो पुरुषों में होता है।


Click it and Unblock the Notifications