अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह ने शुरू कर दी "बॉब बिस्वास" की शूटिंग- पहली झलक

कुछ ही दिनों पहले शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन तले अगली फिल्म की घोषणा की थी, जिसका नाम है "बॉब बिस्वास"। फिल्म में बॉब बिस्वास की भू‍मिका में अभिषेक बच्चन दिखेंगे और मेनलीड एक्ट्रेस हैं चित्रांगदा सिंह। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन तले फिल्म बॉब बिस्वास की शूटिंग आज से कोलकाता में शुरू हो गयी हैl

फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट दिया अन्नपूर्णा घोष करेंगी। उनकी पिछली शॉर्ट फिल्म को 2018 में प्रतिष्ठित "कान फिल्म महोत्सव" के लिए चुना गया थाl "बॉब बिस्वास" की बात करें तो, यह फिल्म (2012) में रिलीज हुई फिल्म 'कहानी' के एक काल्पनिक चरित्र पर आधारित है। बॉब बिस्वास जो एक पोकर-कॉन्ट्रैक्ट-किलर है, जो तुरंत लोगों की कल्पनाओं पर कब्जा कर लेता है और आज तक अपनी ट्रेडमार्क लाइन "नोमोस्कार एक मिनट" के लिए जाना जाता है।

Bob Biswas

अभिषेक बच्चन इस स्पिन-ऑफ फिल्म में बॉब बिस्वास के किरदार में नज़र आएंगे। उन्हें पहले कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा गया। यह एक ऐसी भूमिका है जिसके लिए उन्हें व्यापक शारीरिक परिवर्तन से गुजरना पड़ा था।

यह फिल्म इस वर्ष के अंत में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित की जाएगी, जबकि रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एक बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X