अभिषेक बच्चन ने शुरू की विद्या बालन की कहानी स्पिन ऑफ बॉब बिस्वास
अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म का नाम है बॉब बिस्वास। बॉब बिस्वास, विद्या बालन की फिल्म कहानी का मशहूर किरदार था और अब उसकी कहानी लेकर आ रहे हैं सुजॉय घोष। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन बॉब बिस्वास की भूमिका में दिखाई देंगे।
अभिषेक बच्चन ने फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है और उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर की। फिल्म लिखी है सुजॉय घोष ने और इस फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं उनकी बेटी दीया घोष।

वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन आखिरी बार स्क्रीन पर हाउसफुल 3 में दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











