धमाकेदार कॉमेडी फिल्म.. लेकिन NO अक्षय कुमार.. ये एक्टर हैं FINAL
प्रियदर्शन की अगली कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार नहीं.. बल्कि अभिषेक बच्चन फाइनल हैं। जी हां, निर्देशक ने खुद इसे कंफर्म किया है। प्रियदर्शन लगभग 4 सालों के बाद निर्देशन में उतर रहे हैं.. फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी।
'रेस 3' के सेट से.. सलमान खान का लुक हुआ LEAK.. हैरान रह जाएंगे!
प्रियदर्शन ने कहा, हां अभिषेक मेरी फिल्म में फाइनल हैं। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अगले हफ्ते मैं अभिषेक को फाइनल स्क्रिप्ट सुना दूंगा। उम्मीद है कि जनवरी से फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। मैं चाहता हूं कि मैं एक ऐसी कॉमेडी फिल्म लेकर आऊं.. जो हेरा फेरी से भी ऊपर हो। मैं बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन सेकेंड इनिंग्स खेलना चाहता हूं।

निर्देशक ने आगे कहा, मैं किसी ऐसे एक्टर की खोज़ में था.. जो कॉमेडी के मामले में अक्षय कुमार की बराबरी कर सके। अभिषेक शानदार एक्टर हैं। उनमें अमिताभ बच्चन की तरह ह्यूमर है। मैं मानता हूं कि वह मेरी फिल्म को नई ऊंचाई देंगे। वो इस फिल्म के लिए पहली च्वॉइस थे।
बहरहाल, अभिषेक बच्चन एक गैप के बाद बैक टू बैक चार, पांच फिल्मों में नजर आने वाले हैं। यहां देखें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं जूनियर बच्चन-


Click it and Unblock the Notifications