अभिषेक बच्चन ने करोड़ों में बेचा अपना आलीशान घर, दंग रह जायेंगे, करोड़ों की मालकिन हैं पत्नी ऐश्वर्या!

कोरोना महामारी के बीच स्टार्स के बीच घर और गाड़ी खरीदने के साथ अब बेचने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में जहां अजय देवगन और केजीएफ स्टार यश ने घर खरीदा तो वहीं अभिषेक बच्चन ने घर खरीदने के बजाए बेचने का काम किया है। मुंबई में घर बनाना आसान काम नहीं है।

वहीं बच्चन परिवार के पास मुंबई में प्राॅपर्टी की कमी नहीं है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन के पास घर के मामले में काफी अच्छी करोड़ों की प्रॅापर्टी पहले से मौजूद है। ऐसे में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई में स्थित अपने करोड़ों की कीमत वाले एक अपार्टमेंट को बेच दिया है।

Abhishek bachchan,Aishwarya Rai bachchan,

जिसकी कीमत इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुद करोड़ों के घर में रहने वाले अभिषेक बच्चन ने मुंबई के वर्ली एरिया में मौजूद अपना आलीशान अर्पाटमेंट जो कि ओबेरॅाय 360 वेस्ट टावर्स के 37 वें फ्लोर पर मौजूद है, उसे एक्टर ने 45.75 करोड़ की कीमत पर बेच दिया है।

इतने करोड़ का अभिषेक बच्चन को फायदा

इतने करोड़ का अभिषेक बच्चन को फायदा

इस अर्पाटमेंट को अभिषेक बच्चनने साल 2014 में 41 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। अधिक फायदा ना देखते हुए 4 करोड़ मुनाफे के साथ अभिषेक बच्चन ने इस घर को बेच दिया है। इस बिल्डिंग में अभिषेक बच्चन के अलावा अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी फ्लैट मौजूद हैं। इस आलीशान घर की कीमत 45 करोड़ होने की बजाए ये है कि ये मुंबई के एक बेहतरीन इलाके में मौजूद है। ये फ्लैट 7,527 स्कवायर फीट का है। इसी बिल्डिंग में शाहिद कपूर का फ्लैट 56 करोड़ और अक्षय कुमार का फ्लैट 52 करोड़ के करीब का मौजूद है।

अभिषेक बच्चन प्रॅापर्टी रिपोर्ट अनुसार

अभिषेक बच्चन प्रॅापर्टी रिपोर्ट अनुसार

फ्लैट में रहने की बजाए एक्टर बंगले में रहना पसंद करते हैं। अभिषेक बच्चन ने एक बंगला भी साल 2011 में खरीदा था। जिसकी कीमत 36.5 करोड़ है। कमाई की लिहाज से अभिषेक बच्चन का ग्राफ थोड़ा कम जरूर है लेकिन फिर भी वो 20 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं। अभिषेक बच्चन के पास कुल मिलाकर 6 लग्जरी कार भी हैं। जिनकी कीमत 6 करोड़ के करीब की है।

ऐश्वर्या राय बच्चन कमाती हैं इतने करोड़

ऐश्वर्या राय बच्चन कमाती हैं इतने करोड़

वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की बात की जाए तो पति के मुकाबले पीछे नहीं हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन सिर्फ एक टीवी एड से 1 करोड़ के करीब की कमाई कर लेती हैं। फिल्म के लिए भी ऐश्वर्या राय बच्चन की फीस 7 से 8 करोड़ के बीच की है। फीस के लिहाज से ऐश्वर्या राय बच्चन की कमाई पति अभिषेक बच्चन से अधिक बताई जाती है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के पास इतनी प्रॅापर्टी

ऐश्वर्या राय बच्चन के पास इतनी प्रॅापर्टी

खुद ऐश्वर्या के पास मुंबई के ब्रांदा में एक अर्पाटमेंट मौजूद है जिसकी कीमत 30 करोड़ के करीब है। दुबई में भी ऐश्वर्या राय के पास करोड़ों का विला है। ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ मुंबई के घर जलसा में साथ रहते हैं। अभिषेक प्रो कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर के मालिक भी हैं। रिपोर्ट्स के आधार पर अभिषेक बच्चन की नेट वर्थ 30 मिलियम डॅालर यानी कि 227 करोड़ रुपए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X