इस वजह से Abhishek Bachchan ने अटेंड किया पत्नी Aishwarya Rai का बर्थडे, कर रहे थे ये काम

Abhishek Bachchan Missed Aishwarya Rai Birthday: 1 नवंबर को दुबई में ऐश्वर्या राय बच्चन के 51वें जन्मदिन में अभिषेक बच्चन की गैर मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दी, जिससे कुछ लोगों ने उनके तलाक के बारे में अटकलें लगाईं।
इसलिए Aishwarya Rai के जन्मदिन पर नहीं गए Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन की गैर मौजूदगी के पीछे का कारण सामने आ गया है, जिससे अफवाहों पर विराम लग गया है। अभिषेक इस दौरान भोपाल में थे, जहां वे अपने दिल के करीब एक पारिवारिक मामले को निपटाने में बिजी थे। उनकी नानी इंदिरा भादुड़ी (जया बच्चन की मां) को हाल ही में रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नानी के साथ थे Abhishek Bachchan
ऐश्वर्या के खास दिन पर उनके साथ रहने की इच्छा के बावजूद, अभिषेक ने अपनी नानी के ठीक होने के दौरान उनका साथ देने के लिए भोपाल में ही रहना चुना। एक करीबी पारिवारिक सूत्र के अनुसार, उनके माता-पिता, अमिताभ और जया, अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी थे, इसलिए अभिषेक ने चाहा कि उनकी नानी के पास उनका परिवार रहे।
इंदिरा भादुड़ी की सेहत चिंता का विषय रहा है, हाल ही में अफवाहों में उनके निधन का दावा भी किया गया। हालांकि, उन अफवाहों को पारिवारिक सूत्रों ने तुरंत खारिज कर दिया, जिन्होंने पुष्टि की कि वह ठीक हो रही हैं। इंदिरा की देखभाल करने वाले ने कहा कि हालांकि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। अच्छा खा रही हैं और अच्छे से बात कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications