'ऐश्वर्या प्वाइंट' पर शूट कर रहे हैं अभिषेक बच्चन.. ये क्या है!!

12 साल पहले की घटना है जब ऐश्वर्या राय महाराष्ट्र में फिल्म 'खाकी' की शूटिंग कर रही थीं। एक सीन के दौरान उनका एक्सिडेंट हो गया था और ऐश को काफी चोट आई थी। आपको बता दें, इस दिन के बाद से उस जगह का नाम 'ऐश्वर्या प्वाइंट' रख दिया गया। अभिषेक बच्चन फिलहाल अपनी फिल्म 'ऑल इज वेल' की शूटिंग यहीं कर रहे हैं।

abhishek bachchan

जाहिर है, अभिषेक के लिए यह काफी मजेदार और दिलचस्प तथ्य होगा कि आज वे उसी जगह पर शूटिंग कर रहे हैं, जहां 12 साल पहले उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या का एक्सिडेंट हुआ था। अभिषेक बच्चन ने फेसबुक के जरीए अपने फैंस से अपनी भावनाओं को शेयर किया।

फेसबुक पर अभिषेक ने लिखा, 'जिंदगी एक चक्र है..आज मैं इस लोकेशन पर शूट कर रहा हू, जिसका नाम है ऐश्वर्या प्वाइंट..जी हां,आपने सही पढ़ा..यह वही लोकेशन है, जहां 12 साल पहले ऐश्वर्या फिल्म खाकी की शूटिंग कर रही थीं.. एक सीन के दौरान उनका एक्सिडेंट हो गया और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था.. यह चमत्कार है कि ऐश को ज्यादा चोट नहीं आई थी और इसके लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं..आज मैं जो सीन शूट कर रहा हूं, उसमें एक कार एक ट्रक का पीछा कर रहा होता है..'

Post by Abhishek Bachchan.

आपको बता दें, फिल्म खाकी के दौरान ऐश्वर्या का यह एक्सिडेंट काफी सूर्खियों में रहा था, क्योंकि यहां उनकी जान को भी खतरा हो सकता था, लेकिन वे बच गईं। बहरहाल, अभिषेक ने बातों ही बातों में समय के बदलाव को दिखा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X