26 दिनों से कोरोना पॉजिटिव हैं अभिषेक बच्चन, अस्पताल से शेयर की तस्वीर- बॉलीवुड सितारों ने दी हिम्मत
अभिनेता अभिषेक बच्चन पिछले 26 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं और मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले हफ्ते अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वहीं, अभिषेक अभी अस्पताल में हैं। अभिषेक ने अपने केयर बोर्ड की फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है कि अभी भी डिस्चॉर्ज प्लान नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री से उनके दोस्त उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साथ ही ऐश्वर्या और आराध्या भी कोविड पॉजिटिव निकले थे। उन्हें पहले घर पर ही क्वारंटीन किया गया था। लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने पर 17 जुलाई को उन्हें भी अस्पताल में भर्ती किया गया।

कुछ दिनों तक इलाज के बाद अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या तीनों का अगला कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर वे सुरक्षित घर आ गए हैं। वहीं अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं। अस्पताल से वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपना हाल शेयर करते रहते हैं।
अपने केयर बोर्ड की तस्वीर शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- Hospital Day 26, Discharge Plan- No... Come On Abhishek You Can Do it..
इस भावुक पोस्ट पर अभिषेक के दोस्तों ने उनका हौसला बढ़ाया। बहन श्वेता बच्चन ने लिखा- जमे रहो। तुम यह कर सकते। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा- कम ऑन। भय्यू। नीतू सिंह ने दिल और ताकत की इमोजी बनाकर हौसला बढ़ाया।
ऋतिक ने लिखा- लगभग ख़त्म हो चुका है। तुम्हें बड़ी सी झप्पी। वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा- चैन कुली की मैन कुली की चैन... आपको याद होगा कि अमिताभ बच्चन की फ़िल्म सत्ते पे सत्ता में कोई बड़ा काम करने से पहले सातों भाई यही बोलते थे।


Click it and Unblock the Notifications
