अभिषेक बच्चन ने बांटे करियर के 20 साल, 2000 में हुआ था आलोचनाओं से भरा डेब्यू
अभिषेक बच्चन ने आज अपने करियर के 20 साल पूरे होने की खुशी में एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में अभिषेक बच्चन ने बताया कि वो ऐसे इंसान नहीं है जो पीछे मुड़कर देखें लेकिन कभी कभी ये अच्छा लगता है।
Recommended Video
Abhishek Bachchan बॉलीवुड में पूरे करने जा रहे 20 साल, शेयर किया स्पेशल मैसेज | FilmiBeat
जल्दी ही अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म रिफ्यूजी की रिलीज़ को 20 साल पूरे हो जाएंगे और इसके साथ ही बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन के 20 साल पूरे हो जाएंगे।

साल 2000 में अभिषेक बच्चन के डेब्यू से पहले लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। आखिर वो देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे थे। उन पर डेब्यू का बहुत भारी दबाव था।
हालांकि रिफ्यूजी के अपने डेब्यू के साथ अभिषेक बच्चन ने लोगों को निराश कर दिया। इसके बाद उनका करियर ऐसा लड़खड़ाया कि लोग उनकी अच्छी फिल्मों से ज़्यादा उनकी गलतियां याद रख गए -


Click it and Unblock the Notifications
