अभिषेक बच्चन ने शेयर की बॉब बिस्वास की झलक, शाहरूख खान ने कहा - ऑल द बेस्ट
अभिषेक बच्चन ने अपनी कमबैक फिल्म बॉब बिस्वास की पहली झलक शेयर कर दी है। आज फिल्म की शूटिंग का पहला दिन था जहां से अभिषेक ने फिल्म का क्लैपबोर्ड शेयर किया। और क्लैपबोर्ड से झांकता दिखा बॉब बिस्वास का चेहरा।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन स्टारर कहानी के विलेन बॉब बिस्वास की भूमिका निभा रहे हैं और ये फिल्म बॉब बिस्वास की कहानी है जिसे कहानी फिल्म का स्पिन ऑफ बताया जा रहा है।

विद्या बालन की इस फिल्म का विलेन तो सबको याद ही होगा। बस एक नॉमॉश्कार और खेल खत्म। लेकिन बॉब बिस्वास ऐसा क्यों होता, इसकी कहानी इस फिल्म में पता चलेगी जिसे सुजॉय घोष की बेटी दीया घोष डायरेक्ट कर रही हैं।
फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं शाहरूख खान जिन्होंने अभिषेक बच्चन को शूटिंग के पहले दिन ढेरों शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन इससे पहले रावण में निगेटिव भूमिका में दिखाई दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











