Pic Of The Day: अभिषेक बच्चन ने शेयर की अमिताभ बच्चन के बचपन की क्यूट सी तस्वीर
अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके फैन्स को बेहद खास तोहफा दिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन की लगभग 75 साल पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन 2 - 3 साल के नज़र आ रहे हैं और बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। अभिषेक ने इस तस्वीर के साथ ही अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन वैसी भी पिता - पुत्र कम और दोस्त ज़्यादा नज़र आते हैं।

कुछ महीनों पहले ही अमिताभ बच्चन ने भी अभिषेक बच्चन के बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन इनमें सबसे प्यारी याद थी अभिषेक बच्चन के नन्हें हाथों से लिखी गई एक चिट्ठी।
ये चिट्ठी तब की है जब अमिताभ बच्चन, कुली के एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती थे और अभिषेक अपनी टूटी फूटी अंग्रेज़ी में उन्हें आश्वासन दे रहे थे कि वो घर का पूरा ख्याल रखेंगे। यहां देखिए बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
