Abhishek Bachchan से शादी को लेकर एक्ट्रेस ने पूछ लिया ऐसा सवाल, Video देख भड़के Aishwarya Rai के फैंस!

abhishek bachchan aishwarya rai i want to talk

Abhishek Bachchan Troll- ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों को लेकर अभिषेक बच्चन लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी एक फिल्म भी आने वाली है जिसका नाम आई वॉन्ट टू टॉक है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसके बाद से वो लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

बता दें कि एक एक्ट्रेस के साथ अभिषेक बच्चन का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो शादी को लेकर बात करते दिख रहे हैँ। इस एक्ट्रेस का नाम अहिल्या बामरू है। बता दें कि ये वीडियो फिल्म का प्रोमो है।

इस वीडियो में अहिल्या अभिषेक बच्चन से पूछती हैं कि शादी क्या होती है? अभिषेक इसका कोई जवाब नहीं दे पाते हैं। इसके बाद लोग उनको पर्सनल लाइफ में जाकर ट्रोल कर रहे हैं। जाहिर है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अपने किरदार में है जो कि काफी अजीब और मोटा लग रहा है।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

इस वीडियो के सामने आते ही ऐश्वर्या राय के फैंस उनको काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। कोई उनको सेकंड चांस मारने की बात कर रहा है तो किसी का कहना है कि इसी वजह से उनकी शादी नहीं टिक रही है। हालांकि इसको लेकर अभिषेक की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि बीते कुछ महीनों से बच्चन परिवार क्लेश की खबरों को लेकर चर्चा में है।

निम्रत कौर से जुड़ रहा है नाम

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलगाव के बीच कहा जा रहा है कि उनकी अफेयर निम्रत कौर से है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। लोगों का कहना है कि दसवीं फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। हालांकि सच्चाई क्या है वो ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ही जानते हैं।

फिलहाल आप देखिए ये प्रोमो जिसके बाद अभिषेक बच्चन ट्रोल किए जा रहे हैं..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X