..................... Abhishek Bachchan says this person means the world to him it not his wife Aishwarya Rai or daughter - Hindi Filmibeat

Abhishek Bachchan ने परिवार के इस मेंबर को बताया अपनी दुनिया और वो पत्नी ऐश्वर्या और बेटा अराध्या नहीं, बल्कि.

abhishek bachchan

Abhishek Bachchan Trolled: बच्चन परिवार इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ दिन पहले खबर आई कि अमिताभ बच्चन हॉस्पिटलाइज्ड हैं लेकिन बाद में उस खबर को अमिताभ द्वारा बोगस करार दिया। इससे पहले भी अभिषेक और ऐश्वर्या के संभावित तलाक की खबरें अक्सर सुर्खियों को हिस्सा बनी रहती हैं और अब एक बार फिर से अभिषेक बच्चन का बयान चर्चा का विषय बन गया है।

अभिषेक बच्चन का अपनी बहन श्वेता बच्चन के साथ एक अटूट बंधन है, चाहे अफवाहें कुछ भी हों लेकिन वह हमेशा वह उनके लिए कितनी मायने रखती हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन श्वेता बच्चन के जन्मदिन पर उनके साथ वीडियो साझा किया और कहा कि वह उनके लिए बहुत मायने रखती हैं। अभिषेक और श्वेता बच्चन सबसे लोकप्रिय भाई-बहनों की जोड़ी में से एक हैं, और उनका ये प्यार भरा रिश्ता सालों से बरकरार है।

अभिषेक बच्चन की अपनी बहन के लिए इस तरह बर्थडे विश करना नेटिजन्स को पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा- 'अजीब बात है जब उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तो यह सिर्फ 2 शब्द थे।' एक यूजर ने जोर देकर कहा, "हैलो सर.... आपकी बहन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं... मैं आपका और ऐश्वर्या जी का बहुत बड़ा फैन हूं.... पिछले साल उनके जन्मदिन पर मैंने आपकी ओर से एक बहुत ही सिंपल पोस्ट देखी थी। ...मैं चाहूंगा कि आप इस साल उनके जन्मदिन और सालगिरह पर उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट करें।'' एक अन्य यूजर ने सवाल किया, "क्या ऐश्वर्या आपके लिए भी बहुत मायने रखती हैं!" एक अन्य यूजर ने कहा, "कृपया मेरी खूबसूरत पसंदीदा एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को तलाक दे दें..आप उनके लायक नहीं हैं। आप उनके लिए ऐसा वीडियो या कैप्शन नहीं बना सकते। यहां तक कि अपनी बेटी के लिए भी नहीं।"

आपको बता दें, ऐश के 50वें जन्मदिन पर, अभिनेता ने ऐश्वर्या की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और एक सरल हैप्पी बर्थडे लिखा और इससे एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए। लोग ये सोचने लगए कि कहीं ये उनके बिगड़ते रिश्तों को लेकर कोई इशारा तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X