#DHOOM 4: ''ना ही मुझे धूम 4 को लेकर कुछ पता है.. ना ही मुझे बताया गया है..''
धूम सीरिज का क्रेज किस कदर बॉलीवुड फैंस पर है, यह बताने की जरूरत नहीं। लिहाजा, हम इस सीरिज की अगली फिल्म.. 'धूम 4' से जुड़ी हर छोटी- बड़ी खबर आपके सामने लाते रहते हैं। सूत्रों की मानें तो धूम फ्रैंनचाइजी की अगली फिल्म- धूम रिलोडेड होगी, जहां सलमान खान मेनलीड में दिखेंगे।
धूम सीरीज में जहां चोर मुख्य किरदार होता है.. वहीं, उनके साथ ही दो और अहम किरदार होते हैं अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा। हैरानी की बात यह है कि जब धूम 4 से जुड़े सवाल अभिषेक बच्चन से किए गए, तो अभिषेक ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता ही नहीं है।
''मैं अक्षय कुमार या किसी भी और सुपरस्टार से नहीं डरता....''
जी हां, बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने सीधे सीधे कहा कि धूम 4 को लेकर कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है। और ना ही फिलहाल आदित्य चोपड़ा ने उनके कोई बात की है। यदि वे फिल्म में होंगे या फिल्म पर काम शुरू होगा तो आदित्य उन्हें कॉल करेंगे।
धूम 4 की अगले साल यानि की 2017 की शुरूआत में फ्लोर पर आ सकती है। फिल्म से सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन का नाम भी जोड़ा जा रहा है। जबकि फीमेल लीड अभी तक फाइनल नहीं है।
किन किन एक्टर्स का नाम धूम 4 से जुड़ चुका है-


Click it and Unblock the Notifications

