आमिर ही नहीं हम सब परफेक्ट एक्टर्स हैं- अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने कहा कि आमिर खान जो कि देखने में बहुत सीरियस टाइप के लगते हैं लेकिन असल में वो बहुत मस्ती करते हैं। शूटिंग के दौरान हमने साथ में बहुत मजे किये और मस्ती की। आमिर खान एक बहुत अच्छे एक्टर भी हैं और उदय भी अच्छे एक्टर हैं। फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए जो कुछ भी करना था हम सबने किया और अपनी मेहनत से एक खबसूरत और बेहतरीन फिल्म पेश की है। अभिषेक बच्चन ने इँटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि धूम 3 फिल्म के प्रमोशन के दौरान आप बहुत ही कम नज़र आए। ऐसा कहा गया कि आप नाराज हैं इस बात से। इसपर अभिषेक ने कहा कि धूम 3 मेरी फिल्म है मैं इसका हीरो हूं तो जहां जहां मुझे बुलाया गया प्रमोट करने के लिए मैं गया। अब जहां नहीं बुलाया गया वहां कैसे जाता। लेकिन सच तो ये है कि भले ही हम प्रमोशन करें या ना करें लेकिन फिल्म के असली हीरो तो जय और अली ही हैं।
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा कि धूम 3 में कोई एक हीरो नहीं है। धूम 3 सिर्फ कैटरीना कैफ, आमिर खान, अभिषेक बच्चन या उदय चोपड़ा की वजह से नहीं चलेगी। ये चलेगी क्योंकि ये धूम है एक हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा। धूम खुद में एक ब्रांड है फिल्म की कहानी हीरो है। तो कुल मिलाकर अभिषेक का कहना था कि वो सोलो हीरो की बात को नहीं मानते।


Click it and Unblock the Notifications
