..................... Abhishek Bachchan says Jai and Ali are the hero of Dhoom 3 - Hindi Filmibeat

धूम 3 के हीरो हैं जय और अली- अभिषेक बच्चन!

जूनियर बच्चन यानि कि अभिषेक का मानना है कि फिल्म में तवज्जो किसी को भी दी जाए लेकिन उनके अनुसार धूम 3 के असली होरो जय और अली हैं। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में धूम 3 के इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि धूम 3 के प्रमोशन्स के दौरान वो बहुत ही कम नज़र आए और ज्यादा फोकस आमिर खान-कैटरीना कैफ पर रखा गया। इसपर अभिषेक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है मुझे जहां जहां पर हुलाया गया मैं वहां गया। आखिर ये मेरी फिल्म है और मैं चाहता हूं कि फिल्म को प्रमोट करुं। वैसे भी फिल्म के असली होरो तो जय और अली ही हैं। उन्हीं की फिल्म है ये। बाकी के किरदार भी महत्वपूर्ण हैं लेकिन जय और अली तो हीरो हैं।

अभिषेक बच्चन धूम 3 के प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान बहुत ही कम नज़र आए। अभिषेक बच्चन सबसे पहले धूम 3 के पहले प्रमोशनल इवेंट में दिखे और उसके बाद आखिरी। लेकिन इसके अलावा और बाकी के इवेंट्स के दौरान अली यानी उदय चोपड़ा और जय यानी अभिषेक बच्चन नज़र नहीं आए। अभिषेक बच्चन की नाराजगी की खबरें भी काफी समय तक सुर्खियों में रहीं। आदित्य चोपड़ा द्वारा इस बार धूम के प्रमोशन्स के लिए आमिर खान और कैटरीना कैफ को सामने रखा गया। यहां तक कि जब प्रमोशनल एक्टिविटी के दौरान कुछ डॉल्स लॉंच की गयीं तो वो भी सिर्फ कैटरीना और आमिर की थीं। अभिषेक और उदय की नहीं।

कुल मिलाकर ये तो सच है कि कहीं ना कहीं जय और अली को इस बार धूम फिल्म के प्रमोशन्स से अलग रखा गया। हालांकि अभिषेक, उदय, आमिर कोई भी इस बात पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं लेकिन सच यही है। एक तरफ जहां आमिर का कहना है कि जय और अली तो कॉंस्टेंट किरदार हैं लेकिन तीसरा किरदार ही इस फिल्म को आगे ले जाता है तो उनेक अनुसार वो खुद इस फिल्म के हीरो हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अभिषेक नो तो साफ साफ कहा कि धूम 3 के हीरो जय और अली ही हैं। अब फिल्म देखकर ही पता चलेगा कि आखिर हीरो कौन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X