चिंटू अंकल के साथ डांस करना सपना था मेरा- अभिषेक बच्चन
बंटी और बबली का कजरारे कजरारे कजरारे तेरे नैना.. कभी अलविदा ना कहना का इस लेट्स डू पार्टी टुनाइट गाने आज भी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को साथ में डासं करते देखना भला किसे नहीं भाएगा। बॉलिवुड के लंबू जी के बाद अब ऑल इज वेल में अभिषेक बच्चन को टिंगू जी यानी कि ऋषि कपूर जी के साथ भी डांस करने का मौका मिला है।
अभिषेक बच्चन ने फिल्मीबीट द्वारा पूछे जाने पर कि लंबू जी के साथ तो आपकी कैमिस्ट्री बेहतरीन थी, अब टिंगू जी के साथ कैसा था डांसिंग एक्सपीरियंस। इसपर अभिषेक बच्चन ने कहा- "ये मेरा सपना था, अगर आप मेरी जेनरेशन के जो एक्टर्स हैं जो बड़े हे हैं चिटू अंकल को देखकर तो उनसे अगर ये सवाल आप पूछें तो वो यही कहेंगे कि चिंटू अंकल की तरह कोई भी गानों पर परफॉर्म नहीं कर सकता।
"मुझे याद है मैंने राकेश के साथ काफई झगड़ा किया था कि ऋषि कपूर के साथ डांस करने दे लेकिन ऐसा नहीं मौका मिला। उमेश ने हमें ये चांस दिया कि हम ऋषि कपूर के जी के साथ डांस कर सकूं।"


Click it and Unblock the Notifications
