बच्चों की तरह धूम मचाते हैं आमिर- अभिषेक बच्चन
कहते हैं कि हर एक इंसान के अंदर एक बच्चा भी होता है जो कि कभी बड़ा नहीं होता। और ये बच्चा जब भी मौका मिलता है तब बाहर आने की कोशिश करता है। अब खबर है कि बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट यानी आमिर खान के अंदर के बच्चे ने अभिषेक को अपना दीवानी बना रखा है। अभिषेक बच्चन का कहना है कि आमिर खान एक बहतरीन एक्टर तो हैं ही साथ ही आमिर खान के अंदर एक बच्चा भी है जो कि फिल्म के सेट पर खूब मस्ती करता है और धूम मचाता है। सूत्रों के अनुसार आजकल आमिर खान अपनी फिल्म धूम 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक बच्चन जो कि पहली बार आमिर खान के साथ काम कर रहे हैं को सेट पर आमिर का बच्चों की तरह मस्ती करना और लोगों को तंग करना बेहद पसंद है।
अभिषेक बच्चन का कहना है कि वो आमिर खान के फैन हो गये हैं। आमिर खान सेट पर सभी के साथ खूब मस्त करते हैं और किसी को भी तंग करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। अभिषेक बच्चन ने ये भी कहा कि वो एक बार फिर से आमिर खान के साथ काम करना चाहेंगे। अभिषेक बच्चन ने सेट पर आमिर की हरकतों के बारे में बताते हुए कहा कि आमिर खान सेट पर अपने काम को लेकर जितना सीरियस रहते हैं उतनी ही मस्ती भी वो करते हैं। आमिर खान सेट पर मौजूद लोगों के साथ हमेशा ही मस्ती के मूड में रहते हैं।

आमिर खान और अभिषेक बच्चन पहली बार धूम 3 फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने कहा कि उनके पिता अमिताभ बच्चन हमेशा आमिर खान के बारे में बात करते रहते थे लेकिन मैं हमेशा उन्हें मजाक में लेता था लेकिन जब मैंने आमिर के साथ काम किया तब जाकर मुझे पता चला कि सच में आमिर खान ऐसे ही हैं। अब देखना ये है कि आमिर खान और अभिषेक बच्चन की जोड़ी धूम 3 में क्या धूम मचाती है।


Click it and Unblock the Notifications