'मेरी बीवी मेरी बीवी है..' ऐश्वर्या राय को लेकर क्या बोले अभिषेक बच्चन? ये है पूरा बयान!

Abhishek Bachchan On Aishwarya Rai- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कुछ समय पहले जो अफवाहें सामने आईं थीं वो काफी हैरान करने वाली थीं। कहा जा रहा थी कि दोनों का तलाक होने वाला है और ये अब साथ नहीं रहते हैं।
हालांकि कुछ समय के बाद इन दोनों को एक साथ आराध्या के स्कूल में देखा गया था। इसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों ने तलाक का प्लान शायद अब कैंसल कर दिया है।
हालांकि इस वक्त अभिषेक बच्चन का एक बयान तेजी से वायरल हो रही है। इस बयान में उन्होने अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के लिए काफी कुछ कह डाला था।
मेरी बीवी मेरी बीवी है
अभिषेक बच्चन इस दौरान CNBC-TV18 से बात कर रहे थे। हालांकि उन्होने ये बयान कब दिया था इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है। अभिषेक ने कहा था, "यह कभी भी आसान नहीं होने वाला है।
लेकिन 25 वर्षों तक वही सवाल पूछे जाने के बाद, मैं इसको लेकर सुरक्षित महसूस करता हूं।अगर आप मेरी तुलना मेरे पिता से कर रहे हैं, तो आप मेरी तुलना बेस्ट से कर रहे हैं। यदि आप मेरी तुलना बेस्ट से कर रहे हैं, तो कहीं न कहीं मेरा मानना है कि शायद मैं इन महान नामों में गिने जाने के लायक हूं।
मैं इस इसी तरह से देखता हूं। मेरे माता-पिता मेरे माता-पिता हैं, मेरा परिवार मेरा परिवार है, मेरी पत्नी मेरी पत्नी है, और मुझे उन पर और उनकी उपलब्धियों पर और वे जो भी कर रहे हैं उस पर बेहद गर्व है।"
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
instantbollywood के द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, शाबाश अभिषेक। एक ने लिखा, जब आपको कमेंट पसंद आया तो इंस्टाग्राम ने दिल का रंग क्यों बदल दिया। एक ने लिखा, वाह, इसे साफ़ करने के लिए धन्यवाद। एक ने लिखा, बहुत किस्मत वाले हो अभिषेक।


Click it and Unblock the Notifications