एक बार फिर अभिषेक बच्चन ने दिखा दिया क्यों हैं वो परफेक्ट पति..

By Shweta

Recommended Video

Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan at Manish Malhotra's House; Watch Video | FilmiBeat

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं इसमें कोई शक नहीं है। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं तस्वीरें वायरल हो जाती है।ऐश्वर्या राय को अगर परफेक्ट बहू कहा जाता है तो अभिषेक बच्चन को वहीं सबसे केयरिंग पति कहा जाता है। उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि वो क्यों सबसे परफेक्ट पति हैं।

दरअसल मनीष मल्होत्रा के यहां हुई पार्टी में ऐश्वर्या राय शॉर्ट ड्रेस में पहुंची थी और जब वो कार में बैठ रही थीं तब भी फोटोग्राफर तस्वीरें ले रहे थे। अभिषेक बच्चन को लगा कि कहीं किसी गलत एंगल से तस्वीर ना ली गई हो इसलिए उन्होंने फोटोग्राफर को बुलाकर उससे पूछ भी लिया और फोटोग्राफर ने उन्हें विश्वास भी दिलाया कि ऐसी कोई तस्वीर नहीं ली गई है।

abhishek-bachchan-saves-aishwarya-rai-from-oops-moment-also-gets-angry-on-photographer

फोटोग्राफर ने यहां तक कहा कि अभिषेक बच्चन चाहें तो उनकी तस्वीरें देख सकते हैं। जब अभिषेक बच्चन को विश्वास हो गया कि ऐसी तस्वीरें नहीं ली गई है तब जाकर वो वहां से निकले। ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन के बगल में बैठे मुस्कुरा रही थीं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अक्सर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ पार्टी करते नजर आते हैं।फिलहाल ऐश्वर्या राय अपनी अगली फिल्म फन्ने खान की शूटिंग में लगी हुई हैं। आपको बता दें कि फन्ने खान ईद 2018 पर रिलीज होगी जिस दिन सलमान खान की रेस 3 रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X