अभिषेक बच्चन को पत्नी ऐश्वर्या ने दी बड़ी लॅाकडाउन सीख, बोला- उन्होंने मुझे ट्रैक पर लाया, तब मुझे अहसास हुआ
अभिषेक बच्चन का करियर ग्राफ उतार भरा रहा है। कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद भी अभिषेक बच्चन को कई बार कलाकारों की भीड़ में पीछे रहने पड़ा है। अपने पिता अमिताभ बच्चन से हमेशा अभिषेक बच्चन की तुलना होती रही है। दोनों के करियर ग्राफ और लोकप्रियता को लेकर टिप्पणी की गई।
इस बीच अभिषेक बच्चन ने खुद को कभी रोका नहीं। धीमी रफ्तार से ही सही एक बार फिर से अभिषेक बच्चन अपने एक्टिंग की गाड़ी को रफ्तार से आगे बढ़ा रहे हैं।

हाल ही में अभिषेक की ओटीटी पर द बिग बुल रिलीज हुई। अभिषेक की एक्टिंग की इस फिल्म में जमकर तारीफ की गई। अभिषेक बच्चन ने बताया है कि उनकी सफलता और सतत आगे बढ़ने की इस सोच के पीछे उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ है।


Click it and Unblock the Notifications