अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म 'बॉब बिस्वास' का एलान- शाहरुख खान के साथ बड़ा धमाका
अभिनेता अभिषेक बच्चन की बात की जाए तो वो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। लेकिन इस समय उनकी अगली फिल्म का एलान हो चुका है जिसका नाम होगा बॉब बिस्वास। गौरतलब है कि इस फिल्म का सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन.. शाहरुख खान के साथ काम करेगें। लेकिन शाहरुख खान इस फिल्म में एक एक्टर की तरह नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर की तरह जुड़ रहे हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इस बात का एलान करते हुए ट्वीट किया है।
बता दें कि अभिषेक बच्चन की ये फिल्म काफी खास होने वाली है जिसमें वो काफी शानदार किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के एलान के साथ साथ ये भी खुलासा हो गया है कि फिल्म दिया अन्नपूर्णा घोष निर्देशित कर रही हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान के अलावा इस फिल्म को सुजॉय घोष और गौरव वर्मा भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 यानि अगले साल शुरु होगी और उसी साल फिल्म रिलीज भी होगी।
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन एक बार तो तय है कि अभिषेक बच्चन इस बार काफी बड़ा धमाका करने वाले हैं। फिलहाल उनके फैंस बॉब बिस्वास की शूटिंग इंतजार करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications