फिर बदली अनुराग कश्यप की मनमर्जियां की रिलीज डेट, शाहिद कपूर से नहीं होगी टक्कर

By Salman

अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की मनमर्जियां की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल दी गई है और इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है..बता दें कि अब ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी। इसके पहले ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही थी फिर इसको बढ़ाकर 21 सितंबर कर दिया या था..एक बार फिर से फिल्म की रिलीज डेट के एक सप्ताह पहले खिसकाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हो पा रही थी।

अगर ये फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होती तो शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर इस समय फिल्मों से क्लैश हो जाती। शायद इसी के चलके अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विकी कौशल की इस फिल्म को 14 सितंबर को रिलीज किया जाए़गा।

manmarziyaan, abhishek bachchan, taapsee pannu, vicky kaushal, anurag kashyap, मनमर्जियां, अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू, विकी कौशल, अनुराग कश्यप

इस फिल्म को अनुराग कश्यप निर्देशित कर रहे है और फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें है। इसे प्रोड्यूस आनंद एल राय कर रहे हैं।

इस फिल्म के रिलीज डेट के बदल लेने के बाद से शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू को काफी ज्यादा राहत मिली होगी क्योंकि वो बार बार डेट को बढ़ा रहे थे और किसी ना किसी से उनका क्लैश हो रहा था।

अब शाहिद कपूर की इस फिल्म को किसी का भी खतरा नहीं है। बता दे कि इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही थी और इसकी पूरी स्टारकास्ट ने शूटिंग के समय काफी ज्यादा एंज्वाय किया है।

अभिषेक बच्चन ने कहा था कि उनको फिल्म की शूट में काफी मजा आई क्योंकि उनकी बचपन की यादें कश्मीर से जुड़ी हुई है।

अभिषेक कहते है कि वो बचपन में पापा की शूटिंग देखने के लिए अक्सर यहा आया करते थे। फिलहाल लोगों को फिल्म के रिलीज का इंतजार है और फिल्म 14 सितंबर को बॉक्स ऑफिस में एंट्री मरेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X