अजय देवगन ने किया 'द बिग बुल' की रिलीज डेट का ऐलान, अभिषेक बच्चन करेंगे बड़ा धमाका!
अभिनेता अभिषेक बच्चन काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म द बिग बुल को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब अभिनेता इस फिल्म के साथ धमाका करेंगे। हर्षद मेहता स्कैम पर आधारित इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक धमाकेदार टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया है। अभिषेक बच्चन ने इस स्कैम को सभी स्कैम्स की मां बताते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया है।
अभिषेक बच्चन लिखते हैं कि.. 'पेश है द बिग बुल, सभी घोटालों की मां। 19 मार्च को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और ये फिल्म 8 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।' ये पोस्ट काफी चर्चा में हैं और इस टीजर में सुपरस्टार अजय देवगन की आवाज नजर आ रही है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अपोजिट अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











