विवादों में फंसी अभिषेक बच्चन की फिल्म बॉब बिस्वास- जानिए क्या है वजह?
अभिषेक बच्चन इस समय फिल्म बॉब बिस्वास को लेकर काफी बिजी हैं और फिल्म शूटिंग के दौरान ही विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म अभिषेक बच्चन के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म पर एनजीटी के आदेशों को उल्लंघन करने का आरोप लगा है जिसको लेकर ये फिल्म विवादों में है। इस फिल्म के निर्माताओं पर ये आरोप लगाया गया है कि.. निर्माताओं ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के द्वारा निर्धारित किए गए सभी नियमों का पालन नहीं किया है।
सभी नियमों को अनदेखा करके शूटिंग जारी रखी गई है। इसके अलावा रवीन्द्र सरोबर के अंदर खाना पकाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल करने के लिए भी मेकर्स को काफी विरोध झेलना पड़ रहा है।

बता दें कि बॉब बिस्वास के मेकर्स को इस बात के लिए जवाब देने के लिए बाध्य किया गया है। इस मामले में रवीन्द्र सरोबर के मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिशन ने भी सवाल उठाए हैं।
बता दें कि फिल्म को सुजॉय घोष बना रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग कोलकाता में चल रही है और इस विवाद पर मेकर्स का क्या जवाब आता है ये तो आने वाला समय ही तय करेगा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है।


Click it and Unblock the Notifications











