2 साल बाद ये स्टार कर रहे वापसी, बॉलीवुड की खुशी का ठिकाना नहीं
हाल ही में अभिषेक बच्चन की कमबैक फिल्म का एनाउंसमेंट हुआ है। अभिषेक बच्चन कई सालों बाद फिल्म मनमर्जियां से वापसी कर रहे हैं। वहीं इस मल्टीस्टारर फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विकी कौशल भी नजर आएंगे।फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन ने आखिरकार मनमर्जियां की शूटिंग शुरु की है और उन्होंने ट्विटर पर इस बात को शेयर किया है। जाहिर है उनके इस ट्वीट से उनके फैन्स काफी खुश हैं। अभिषेक बच्चन के फैन्स उनकी फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन आखिरी बार हाउसफुल 3 में नजर आए थे। लेकिन फैन्स के अलावा अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट से बॉलीवुड के उनके दोस्त भी काफी खुश हैं।

जी हां कई बॉलीवुड स्टार्स ने अभिषेक बच्चन को बधाई दी है। सभी उनकी वापसी करने से काफी खुश हैं।इसके पहले भी अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर मेकअप रूम की तस्वीर शेयर की थी और कहा था कि ये सबसे डरावनी कुर्सी है जिसपर वो लंबे समय बाद बैठ रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए बॉलीवुड स्टार्स ने कैसे अभिषेक बच्चन को ट्वीट किया।


Click it and Unblock the Notifications